छत्तीसगढ़सियासत

महिला मोर्चा लगाएंगी एलपीजी पंचायत : श्रीमती राहटकर

चौथी बार भी बनेगी हमारी सरकार: डॉ. रमन

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृशक्ति को मजबूत करने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरूआत देश में की है। इन्हीं में से एक उज्जवला योजना है जिनके लाभार्थियों के बीच महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं देश भर में पहुंचकर एलपीजी पंचायत लगायेंगी व मुद्रा बैंक योजना से भी सभी महिलाओं को अवगत करायेंगी। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य में हमारी सरकारें हैं जिनकी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को जितना अधिक पहुंचेगा उतना ही हमारी अंत्योदय के विचार को मजूबत होगी। प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पदाधिकारी बैठक को संबोधित करके कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इन 14 वर्षों में प्रदेश के विकास में अनुकरणीय कार्य किया है। मातृशक्ति के लिये उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाएं चलायी हैं। एक बार फिर से हम अपने विकास के बुनियादी बातों के साथ जनता के बीच जा रहें हैं निश्चित ही चौथी बार हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बनने जा रही है जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओंं की भूमिका अहम होगी। बैठक में पद्मी श्रीदेवी की निधन पर उनको श्रद्धांजली अर्पित की गयी। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी, समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी, प्रदेश महामंत्री मीनल चैबे, श्रीमती शालिनी राजपूत, श्रीमती चन्नी वर्मा सहित महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थी।

Back to top button
close