
बलरामपुर,पवन कश्यप:- कोरोना महामारी के बीच शनिवार से प्रारंभ शारदीय नवरात्र के अवसर पर शक्ति की देवी मां दुर्गा की कलश स्थापना को लेकर रामचन्द्रपुर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों के द्वारा बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में कोरोना से बचाव के लिए सोसल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली।
इस कलश यात्रा का शुभारंभ रामचन्दपुर दुर्गा पूजा पंडाल से की गई, जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों से सुशोभित हाथों में कलश थामे कतारबद्ध श्रद्धालु भक्तों का दल जय माता दी के जयकारे लगाते हुए ग्राम पंचायत कालिकापुर कुर्सा नदी में पहुंचकर विधिवत मन्त्रों उच्चारण के साथ जल भरकर पुन: भ्रमण करते हुए रामचन्द्रपुर दुर्गापूजा पंडाल पहुंचे।
जहां मंत्रोचारण के बाद कलश स्थापित की गई। इस कलश यात्रा में रामचन्द्रपुर, कालिकापुर, अनिरुद्धपुर, विशुनपुर, आवादी, चेरवाडीह, चरगड़, हिरिहरपुर सहित आस-पास के अन्य गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवम स्कूली बच्चे सामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतार रंग वीरेंगे वस्रों देखते ही बनती थी।
कलश यात्रा के दौरान मुख्यरूप से दुर्गापूजा समति के अध्यक्ष रामलाल प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, सह अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास,कोषाध्यक्ष अनूप कुमार कश्यप, सचिव रमेश प्रसाद कश्यप,संरक्षक थाना प्रभारी विनय पैकरा,उप संरक्षक भोला ठाकुर,राम लीला व्यास प्रभाकर तिवारी, उप व्यास लक्ष्मी प्रसाद कश्यप,सह व्यास कृष्णा ठाकुर, संजय सिंह,राजकुमार यादव, दरोगा यादव, रामसूरत यादव, कुनपत सिंह,दिलीप कश्यप, विक्की गुप्ता,बजरंगी कश्यप सहित अन्य ग्रामीण एवम दुर्गा पूजा समिति के सदस्य जगह-जगह कलशधारियों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से उनके साथ-साथ चल रहे थे।