क्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

चॉकलेट का लालच देकर दरिंदे ने की मासूम से हैवानियत… गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती…

उज्जैन । महाकाल की नगरी में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, ग्राम घोंसला में एक 48 वर्षीय अधेड़ ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर इंसानियत को शर्मसार किया है।

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला शनिवार शाम का है, उज्जैन जिले के राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम घोंसला में एक 6 साल की बच्ची के साथ 48 साल के अधेड़ आदमी ने दुष्कर्म किया।



बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ कहीं जा रही थी इस दौरान आरोपी ने बच्ची चॉकलेट का लालच देकर उसके घर ले जाकर हैवानियत की। पुलिस ने मासूम को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उज्जैन भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी मुन्ना लाल मालवीय के खिलाफ धारा 376 सहित पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वही घटना की जानकारी के बाद मासूम की मां बेसुध हो गई है।

Back to top button
close