छत्तीसगढ़स्लाइडर

मुख्यमंत्री का कोण्डागांव में गर्मजोशी से स्वागत…लड्डूओं, धान और सब्जियों से तौला गया…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज जिला मुख्यालय कोण्डागांव पहुंचने पर आम जनता ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। विकासनगर स्टेडियम ग्राउण्ड में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नागरिक अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कोण्डागांव जिले में आए भूपेश बघेल के इंतजार में सड़कों के दोनों किनारों पर लोग कतारबद्ध होकर खड़े थे। मुख्यमंत्री ने खुले वाहन में खड़े होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।



फूल-मालाओं और बाजे-गाजे के साथ नगर की जनता ने उनकी अगवानी की। जगदलपुर नाका चौक में उन्हें धान से और कोसरिया मरार समाज द्वारा एनसीसी ग्राउण्ड में उन्हें सब्जियों और लड्डूओं से तौला गया।

इस मौके पर बघेल ने स्वागत सभा में जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वाणिज्यकर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, पूर्व विधायक श्रीमती फूलोदेवी नेताम, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, कोण्डागांव जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उपाध्यक्ष रविघोष, कमिश्नर धनंजय देवांगन, आईजी बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा, जिला कलेक्टर नीलकंठ टीकाम और पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुजूर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

यह भी देखें : झीरम कांड जांच के लिए SIT गठित…10 सदस्यीय टीम के आईजी विवेकानंद सिन्हा प्रभारी…देखें आदेश… 

Back to top button
close