छत्तीसगढ़मनोरंजन

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर राजधानी में शोक की लहर

रायपुर। दक्षिण भारत की एवं बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई प्रवास में विवाह समारोह में बीती रात दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। हिंदी फिल्म उद्योग में सदमा से एंट्री करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी उम्दा अदाकारी से भारतीय जनमानस में बेहतरीन अभिनेत्री की पहचान बनाई। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में मिस्टर इंडिया, नगीना,चंादनी, चालबाज, लम्हें, गुमराह, तोहफा जुदाई, मवाली सहित अनेक फिल्मों में उनके जीवंत अभिनय से उन्हें राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार मिले। कर्मा फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री की पहचान बनाई। ज्यों ही रायपुरवासियों को श्रीदेवी के निधन की खबर मिली पूरा शहर सहसा यह विश्वास नहीं कर पाया कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री एकाएक उन्हें छोड़कर दिव्य लोक में विलीन हो गई है। 54 वर्षीय अदाकारा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपने अभिनय के दम पर शानदार पहचान बनाई। श्रीदेवी के निधन पर शहर में अनेक संगठनों एवं आम लोगों ने श्रद्धाजंलि व्यक्त करते हुये उन्हें सदी की महान अभिनेत्री करार दिया। मुंबई से संगीतकार कल्याण सेन लोकसेवक संस्थान अरविंद मिश्रा, शरद अग्रवाल, नेहा शर्मा, ऐश्वर्या पंडित, रेश्मा पंडित हैप्पी सिब्बल, मोनिका वर्मा, कृतिका श्रीवास्तव, मदन चौहान ,शंकुतला तरार , कविता शुक्ला, आलोक शुक्ला, विजय पांडेय विनीत पांडेय एवं अनुराधा चौबे ने श्रीदेवी के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुये ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है।

Back to top button
close