Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: खेल-खेल के दौरान दो मासूम बच्चों की कुए में डूबने से मौत… पूरे गांव में छाया मातम…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कुएं में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के कारागुला की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक चार साल का कुणाल दीवान और 3 साल के चेतन ठाकुर अपने घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान वो दोनों पास के बाड़ी बने डबरी में गिर गये जहां दोनों की मौत हो गयी।



जानकारी के मुताबिक घर के बाहर खेल रहे बच्चे जब काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की, इस दौरान दोनों बच्चों का कुछ भी पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद जब लोगों ने कुंएनुमा डबरी का रूख किया तो कुएं में डूबी हुई दोनों की लाश ग्रामीणों ने निकाली।

इधर घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। आशंका है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते उस कुएं में गिरे होंगे, जिसमें डूबकर दोनों की मौत हो गयी। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। घटना दोपहर बाद की है, लेकिन लोगों को घटना की जानकारी शाम 4 बजे के बाद हुई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। बच्चो के परिजनो का रोरो कर बुरा हाल है।

Back to top button
close