केशकाल। केशकाल गैंगरेप और सुसाइड केस के पीड़ित परिवार से आज भाजपा पदाधिकारी मुलाकात करेंगे। बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सलिनी राजपूत भी मुलाकात करेंगे।
इस केस सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहीं फरार दो और आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि कोंडागांव जिले के केशकाल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता के सुसाइड मामले को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान में लिया है। आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने एसपी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जानकारी देने को कहा।
ये है पूरा मामला
कोंडागांव जिले के केेशकाल में दो महीने पूर्व शादी समारोह में गई नाबालिग को 7 युवक उठा ले गए थे, जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके बाद नाबालिग ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी शिकायत दर्ज नहीं होने पर पीड़ित के पिता ने भी खुदकुशी की कोशिश की थी, तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया।
Add Comment