रायगढ़। सारंगढ धान खरीदी केंद्र में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग ने प्रबंधक समेत संचालक मंडल के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
2 करोड़ 99 लाख की धान खरीदी में गड़बड़ी कर गबन करने का आरोप लगा है। बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी की तैयारी चल रही है। इस बीच सामने आए गड़बड़ी के मामले से अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
इस मामले में अभी तक मंत्री और राजनीतिक नेताओं के बयान सामने नहीं आए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने प्रबंधक समेत संचालक मंडल के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
Add Comment