Breaking Newsट्रेंडिंगमनोरंजनयूथ

अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने Singham Again का किया ऐलान, स्क्रिप्ट को बताया फायर…

Ajay Devgan Announced Singham Again: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया है और अभी भी फिल्म थिएटर्स में चल रही है। अजय ने नए साल की शुरुआत सिंघम के सीक्वल के साथ कर दी है। रोहित शेट्टी ने अजय के लिए सिंघम अगेन की स्क्रिप्ट नरेट की है, जो एक्टर को काफी पसंद आई है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैंने नए साल की शुरुआत सिंघम अगेन के नरेशन के साथ किया जो रोहित शेट्टी ने दिया। साथ ही अजय ने स्क्रिप्ट को फायर बताया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

बता दें सिंघम का पहला पार्ट साल 2011 में आई थी, जिसमें अजय देवगन के अपोजिट अभिनेत्री काजल अग्रवाल नजर आईं थीं। वहीं दूसरा पार्ट यानी सिंघर रिटर्न्स साल 2014 में रिलीज हुई थी। दूसरे पार्ट में अजय के साथ बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर दिखी थीं। इन दोनों ही पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर रही थीं।

इस बार अंदर आग भी है- रोहित शेट्टी

सिंघम अगेन के लिए रोहित शेट्टी भी बेहद ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अजय देवगन की इस पोस्ट पर उन्होंने कमेंट करके अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने लिखा, “अब तक ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है, इस बार अंदर आग भी है। ”

Back to top button
close