छत्तीसगढ़

ऋण पुस्तिका, मोबाइल और आधार लिंकिंग का कार्य 5 तक पूरा करें-कलेक्टर

रवीश अग्रवाल, बलरामपुर। जिले के किसानों के काबिज भूमि का ऋण पुस्तिका एवं उनका मोबाईल तथा आधार लिंकिंग करने का कार्य 5 मार्च तक आवश्यक रूप से पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने खनिज रॉयल्टी के लक्ष्य के विरूद्ध वसूली की जानकारी ली और 10 मार्च तक 60 करोड़ का कार्य स्वीकृति हेतु सभी विभागों से प्रस्ताव मंगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध कोयला परिवहन पर पूर्णत: प्रतिबंध करने एवं अवैध परिवहन करने वाले पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बी-वन, नक्शा-खसरा की ऑनलाईन इन्ट्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी तहसील के रिकार्ड रूम में सी.सी. टीवी लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर एम.एल.धृतलहरे एवं विजय कुमार कुजूर, रामानुजगंज एसडीएम के.विजय दयाराम, खनिज अधिकारी, सर्व अनुविभागीय अधिकारी, सर्व नगर पालिक अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Back to top button
close