पश्चिम बंगाल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में बुजुर्ग महिला मदद के लिए लोगों की ओर निहार रही है। देखने में से बुजुर्ग महिला बहुत कमजोर नजर आ रहीहै। घर में बंद बुजुर्ग ग्रिल से झांक रही है। उससे देखकर खुद-ब-खुद एहसास हो जाता है कि वह कितनी दुखी है। बुजुर्ग महिला के घर में बंद होने की खबर जब आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर दी।
यह मामला पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के बशीरहाट का है। करीब 80 साल की बुजुर्ग मां को घर में बंद करके बेटा और बहू शादी में चले गए थे। दो दिनों से बंद महिला ने ग्रिल पर आकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने पुलिस को बुलाया तब जाकर घर का दरवाजा तोड़कर बुढ़ी औरत को बाहर निकाला जा सका। पुलिस के आने के बाद जब एक पुलिसकर्मी महिला के पास पहुँचा तो वह उम्मीदभरी नजरों से उसकी ओर देखती है और ठीक वैसे ही उसे प्यार करती है, जैसे वह अपने बेटे को करती। वह पुलिसकर्मी का सिर पकड़कर उसे आशीष दे रही है।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=8UjK9jbbL40?rel=0]
Add Comment