क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : किराए के मकान में छाप डाले 7 करोड़ 90 लाख नकली नोटों… मुख्य आरोपी निकला इंजीनियर…

जांजगीर। जांजगीर में 7 करोड़ 90 लाख के नकली नोट जब्ती मामले का मुख्य आरोपी इंजीनियर निकला। मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी जांजगीर जिले के रहने वाले हैं।

राजधानी रायपुर के मकान में रहकर आरोपियों ने नकली नोटों की छपाई की थी। बता दें ओडिशा की कोरापुट पुलिस ने 7 करोड़ 90 लाख रुपये के नकली नोट के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के रहने वाले हैं। जांजगीर एसपी पारुल माथुर ने मामले को लेकर कोरापुट एसपी से बात की।

नकली नोट के साथ पकड़े गए 3 आरोपियों में से 1 आरोपी रविन्द्र मनहर है, जो जिले के डभरा क्षेत्र के आरकेएम पॉवर प्लांट में इंजीनियर था। वहीं 2 आरोपी के नाम विजय बर्मन और मनहरण जानहर है। ये दोनों भी आरकेएम पॉवर प्लांट में काम करते थे।

मुख्य आरोपी इंजीनियर रविन्द्र मनहर पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में रह रहा था और किराए के मकान में ही 7 करोड़ 90 लाख के नकली नोटों की छपाई की थी। एसपी पारुल माथुर ने बताया कि तीनों आरोपियों के बारे में जांच की जा रही है। साथ ही ओडिशा पुलिस ने रायपुर पहुंचकर जांच करने की बात कही है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471