मथुरा। होली मनाने के लिए मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के बाद केशवदेव मंदिर और भागवत भवन के दर्शन किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ से जब पत्रकारों ने पूछा कि आपने दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में। अब ईद कहां मनाएंगे, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं और हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का प्रकट करने और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। वह अधिकार मुझे भी है। योगी ने कहा कि मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका, न ही क्रिसमस मनाने से। सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है। सीएम योगी ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा। उसमें हम लोग जाएंगे। हमें अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति है। इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर है।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=irVpNoqaU-c?rel=0]
Add Comment