रिसाली। संपूर्ण जिले को कंटेनमेन जोन घोषित कर गुरूवार से पूर्ण लॉकडाउन को प्रभावशील कर दिया है। इस दौरान सुबह व शाम वाकिंग भी प्रतिबंधित रखा रहेगा।
अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकश कुमार सर्वे आम लोगों को लॉकडाउन की जानकारी देने मंडी व रिहायशी क्षेत्र पहुंचे। अपर कलेक्टर ने रूआबांधा मार्केट पहुंचकर व्यापारियों से चर्चा करते हुए सब्जियों के दामों की जानकारी ली।
इधर नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के नेतृत्व वाली टीम सुबह से पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया वहीं बाजार क्षेत्र में व्यापारी व आम लोगों को पूर्ण लॉकडाउन की जानकारी दी। इस दौरान नोडल अधिकारी ने रिसाली निगम क्षेत्र के हाट बाजारों का निरीक्षण किया और सुबह 10 बजे फुटपात पर पसरा लगाकर फल सब्जी बेचने वालों को चेतावनी देते हुए कारोबार को बंद कराया।
अधिकारियों की रहेगी पैनी नजर
निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने बताया कि लॉकडाउन नियमों का पालन कराने अलग-अलग क्षेत्र के लिए टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में 3-4 सदस्य है।
डुंडेरा, पुरैना, जोरातराई प्रभारी उपअभिंयता अखिलेश गुप्ता, रिसाली एवं रूआबांधा क्षेत्र के लिए प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, मरोदा टेंक व स्टेशन मरोदा व नेवई क्षेत्र के लिए अनिल मेश्राम की ड्यूटी लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
यहां से ले मदद
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए रिसाली कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां की जिमेदारी स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित चंद्राकर (8103377184) व फीटर रोहित वर्मा (7869230328) को दी गई है।