छत्तीसगढ़

एंटी लैंडमाइन व्हीकल पलटी, एक की मौत, एक घायल

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना की एन्टी लैंडमाइन व्हीकल के अनियंत्रित होकर पलटने से एक सहायक आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान का भैरमगढ़ अस्पताल में उपचार जारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ थाने के कुछ जवान एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार होकर सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में केशकुतुल की तरफ निकले थे। इसी दौरान केशकुतुल से पहले पुलिया के पास व्हीकल के ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल के नीचे जा गिरी। इस घटना में एक सहायक आरक्षक पोस्कराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन का ड्राइवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था जिसके कारण यह घटना घटी है।

Back to top button
close