लोरमी। लोरमी में आज से 7 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। सभी नगरीय निकाय में ये लागू होगा।
लोरमी ब्लॉक के 12 पंचायतों में भी लॉकडाउन रहेगा। कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर प्रशासन ने ये फैसला किया है।
बता दें प्रदेश में बुधवार को कुल 3189 नए मामले सामने आए हैं और 689 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 23 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 73966 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 35885 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 611 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 37470 मरीजों का उपचार जारी है।
Add Comment