Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: CRPF कैंप में ASI ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

सुकमा। छत्तीसगढ़ के घूर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के गादीरास स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक एएसआई ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान ने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मृत जवान का नाम एएसआई शिवानंद बताया गया है। वह मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला था। घटना की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पंचनामे के लिए भेजा गया है।



जानकारी के मुताबिक गादीरास थाना के सीआरपीएफ 2 बटालियन में तैनात एएसआई शिवानंद सुबह सामान्य था। वह रोज की तरह साथियों के साथ खेलने भी गया था। वहां से वापस लौटकर उसने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप में अफरातफरी मच गई। साथी जवानों ने जाकर देखा तो उसकी खून से लतफथ लाश मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच की जा रही है। शिवानंद कर्नाटक का रहने वाला था।

यह घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। कैंप में जवानों ने अचानक फायरिंग की आवाज सुनी। यह आवाज जवानों के बैरक की तरफ से आई थी। जब बैरक में पहुंचे तो पता चला कि एएसआई ने अपनी एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी। गोली लगते ही जवान की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
close