
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व CM डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
साथ ही डा. सिंह ने श्री मरकाम के सदैव प्रसन्न, स्वस्थ व दीर्घायु हो ईश्वर से कामना की है। पीसीसी अध्यक्ष श्री मरकाम ने भी डा. सिंह द्वारा दी गई बधाई के लिए उन्हें रिट्वीट कर आभार जताया है।