छत्तीसगढ़स्लाइडर

दुर्गापुर स्टील प्लांट के रथ को BSP CEO का अतिरिक्त चार्ज

काम संभालते ही आला अधिकारियों की ली बैठक
रायपुर। दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीईओ डॉ. एके रथ को भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे बीएसपी सीईओ के तौर पर एम रवि से उन्होंने चार्ज लिया। चार्ज लेने के बाद कामकाज संभालते हुए आला अधिकारियों के साथ बैठक की। प्लांट के संबंध में जानकारी ली।

इस तरह की जिम्मेदारी पहले संभाल चुके हैं रथ
24 मार्च 2016 से सेल में दुर्गापुर स्टील प्लांट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वे भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने सेल के स्टील प्लांट, बर्नपुर में परियोजना निगरानी समिति के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे नवंबर 2007 तक भारत सरकार की नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य किए हैं। वर्तमान में 21 बोर्ड के सदस्य हैं।

ज्ञात हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी नंबर 11 में हुए हादसे के बाद कल केन्द्रीय इस्पात मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने सीईओ एम रवि, जीएम सेफ्टी टी पंडियाराज एवं डीजीएम इंचार्ज नवीन कुमार को पद से हटा दिया था। साथ ही मृतक के परिजनों को 30 से 95 लाख, गंभीर रूप से घायल हुए कर्मियों को 15-15 लाख एवं सामान्य घायलों को 2-2 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की थी। केन्द्रीय इस्पात मंत्री वीरेन्द्र सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय कल बीएसपी के अधिकारियों और चिकित्सकों की टीम की बैठक ली थी।

यह भी देखे:   BSP हादसा: मृतकों को 30 लाख और घायलों को 15 लाख मुआवजा

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471