क्राइमछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

अचनाक आ धमका प्रेमिका का भाई…देखकर भागा प्रेमी थाने की ओर…संतरी ने नक्सली समझ कर दी फायरिंग…पढ़े पूरी खबर…

कांकेर। जिले के बांदे के ग्रामीण गोलियों की आवाज सुनकर घबरा गए। ग्रामीण नक्सली घटना समझ कर घरों में दुबक गए लेकिन मामला कुछ और ही था। बताया गया कि सोमवार की रात एक युवक अपने प्रेमिका के भाई को देखकर डर गया और थाने की ओर भागने लगा।

इसे देख बांधे थाने में संतरी ड्यूटी पर तैयान जवान ने युवक को नक्सली समझकर फायरिंग कर दी। फायरिंग से दो युवक घायल हो गए। कुछ गोलियां आसपास के घरों तक पहुंच गई। घायल युवकों को पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया।

बताया गया कि बांदे थाने में संतरी ड्यूटी पर बीएसएफ का जवान तैनात था। अचानक जवान ने एक युवक को भागते हुए थाने की ओर आता हुआ देखा। जवान से तत्काल गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवान लगभग आधे घंटे तक फायरिंग करता रहा। इस दौरान विश्वजीत विश्वास नाम के युवक के सीने को छूकर गोली निकल गई और बृजेश मिस्त्री के कंधे में गोली लगी।



जो आर पार हो गई। घायल दोनों युवकों को पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां बृजेश की स्थिति गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है। ताबड़तोड़ फायरिंग की वजह से गोलियां थाने के पास स्थित घरों में भी जा घुसी। लेकिन किसी को नहीं लगी। पास के एक घर में खड़ी कार में गोली धंसी है।

बताया गया कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। बेटियां निवासी बृजेश मिस्त्री 4 दिन पहले एक युवती को लेकर भाग गया था। वह युवती साथ बांदे थाना के पास एक मकान में रह रहा था। इसकी जानकारी युवती के भाई विश्वजीत विश्वास को लग गई। वह सोमवार रात वहां पहुंच गया।



जिसे देखकर बृजेश डर गया और थाने की ओर भागने लगा। विश्वास भी उसका पीछा करने लगा। बृजेश थाने की ओर भाग रहा था। जिसे देख संतरी ड्यूटी पर तैयान जवान ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली दोनों युवक को लगी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

यह भी देखें : 

कश्मीर के बडगाम में वायुसेना का मिग विमान क्रैश…दोनों पायलट शहीद…हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471