क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

BS-4 वाहन की बिक्री पर है प्रतिबंध… फिर भी यहां की जा रही बिक्री… बेचकर कागजात नहीं दे रहा शो रूम संचालक…

अंबिकापुर. भारत सरकार द्वारा मोटरसाइकिल बीएस-4 बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद भी शहर के महामाया होंडा के संचालक द्वारा ग्राहकों को गुमराह कर बेचा जा रहा है। इस दौरान ग्राहक को बाइक की बिक्री की किसी तरह की कागज शो रूम संचालक द्वारा नहीं दिया जा रहा है।

शहर के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत आईजी से की है। उसने अपने बेटे के लिए बीएस-4 बाइक अपने बेटे को कॉलेज जाने के लिए दो माह पूर्व खरीदी थी। इसके बाद शो रूम संचालक द्वारा कागज नहीं दिया जा रहा है।



सुलेमान अंसारी शहर के अजिरमा का निवासी है। उसने आईजी से मामले की शिकायत करते हुए बताया है कि उसने 8 जून को अपने बेटे के लिए होंडा कंपनी की बाइक लीवो बीएस-4 (BS-4) महामाया होंडा शो रूम, मनेन्द्रगढ़ रोड से 74 हजार में खरीदी थी। इस दौरान शो रूम संचालक को 60 हजार रुपए दिए थे।

शेष राशि १ माह बाद देने की बात की गई थी। 10 जुलाई को सुलेमान ने शेष बचे 14 हजार रुपए शो रूम संचालक को दे दिए। इसके बाद उसने बाइक की कागजात मांगे। इस पर शो रूम संचालक ने कुछ दिन बाद ले जाने को कहा। इस तरह से शो रूम संचालक द्वारा बाइक के कागजात के लिए दो माह से परेशान किया जा रहा है।

शो-रूम संचालक खुद बोला- बंद हो चुकी है बीएस-4 वाहन की बिक्री
पीडि़त ने आई को बताया कि 10 सितंबर को जब वे एक बार फिर कागज के लिए शो रूम गए तो संचालक द्वारा कहा गया कि बीएस-4 मॉडल की बिक्री भारत सरकार द्वारा बंद कर दी गई है।

भारत सरकार द्वारा बंद कराने के बावजूद भी शो रूम संचालक द्वारा ग्राहकों को धोखा देकर बाइक की बिक्री की जा रही है। सुलेमान ने इसकी शिकायत आईजी से की है।

Back to top button