Breaking Newsछत्तीसगढ़व्यापारस्लाइडर

सैलून खोलने के वक्त में किया गया बदलाव… अब सुबह इतने बजे से इतने बजे तक होगा संचालन…

शहर में अब सैलून खोलने बंद करने को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सैलून अब सुबह 8 से शाम 4 बजे तक के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद सैलून खुले पाए जाने पर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा। गुरुवार को कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। अब तक सैलून सुबह 11 से शाम 7 बजे तक संचालित किए जा रहे थे।



फिलहाल निर्देश सिर्फ सैलून के लिए हैं। कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने कहा कि रविवार के दिन पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। मगर संडे के दिन सुबह 8 से 4 बजे तक सैलून खुलेंगे। यह मंगलवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे।

मौजूदा समय में 11 से शाम 7 बजे तक सभी तरह के व्यवसाय खोलने की अनुमति है। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होता है, इसमें फिलहाल किसी भी तरह के बदलाव के निर्देश नहीं है।

Back to top button
close