देश -विदेशवायरल

आइए जानें, खूबसरत लड़की, हीरे-मोती और केक, कीमत 5 करोड़

इस खूबसूरत लड़की को देखकर आप चौक जाएंगे। इन दिनों एक बुत काफी चर्चा में है और उसकी तस्वीरें वायरल हो रही है। गाउन पहने लड़की की तस्वीरों को आप भी देखेंगे तो धोखा खा जाएंगे। असल में यह लेडीज गाउन नहीं बल्कि एक केक है, जिसे हीरे मोती जड़कर बनाया गया है। केक को बिलकुल स्टेच्यू की तरह बनाया गया है। ड्रेसअप भी केक के मटैरियल का ही है। यह मामला दुबई का है, जहां होने वाले वेडिंग शो में इन दोनों का लाजवाब कॉम्बिनेशन देखने को मिला। 6 फीट के इस केक की कीमत 7 लाख यूरो (5 करोड़ से ज्यादा) बताई जा रही है। इसे अब तक का सबसे महंगा केक माना जा रहा है।

ये केक दुबई में होने वाले वेडिंग शो के लिए बनाया गया है। इस केक को तैयार किया है ब्रिटिश फेमस डिजाइनर डेबी विनगम ने। इसे बनाने में हजार अंडे, 5 हजार हेंड कट फूल, 20 किलो चॉकलेट और हीरे मोती का इस्तेमाल किया गया है। वैसे डेबी विनगम ने इससे पहले भी कई खूबसूरत केक डिजाइन किए हैं। जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। उन्हें दुनिया की सबसे महंगी केक डिजाइनर माना जाता है। इस केक को बनाने में 10 दिन का समय लगा है।

 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471