Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की इस महिला अध्यक्ष का निधन… समाज की दिग्गज नेत्रियों में गिना जाता था नाम…

भिलाई. कांग्रेस की दुर्ग ग्रामीण महिला अध्यक्ष हेमलता साहू का शनिवार रात आकस्मि निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगडऩे पर आधी रात सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल किस वजह से तबीयत बिगड़ी थी इसका कारण अज्ञात है।

इधर महिला अध्यक्ष की मौत के बाद कांग्रेसी खेमे में शोक की लहर है। मृतक हेमलता साहू का रविवार दोपहर शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता और साहू समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।



समाज के साथ राजनीति में थी सक्रिय
हेमलता साहू समाज के साथ राजनीति में लंबे समय से सक्रिय थी। उन्हें साहू समाज की दिग्गज महिला नेत्रियों के रूप में जाना जाता था। कांगे्रस दुर्ग ग्रामीण महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद लगातार वे कोविड के बचाव के लिए जागरूकता अभियान चला रही थी। उनके नेतृत्व मेें महिला कांग्रेसियों ने मास्क और सैनिटाइजर का जगह-जगह वितरण किया था।

साहू समाज के अहम पदों पर रहते हुए समाज के विकास के लिए भी लगातार सक्रिय रही। जिसके चलते समाज में भी शोक की लहर है। साहू समाज के दुर्ग जिले के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।

Back to top button