भिलाई। इस साल यानी 2020 के अंत तक भिलाई नगर निगम में चुनाव होने है, जिसे लेकर शहर में गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। अब एक मामला यह सामने आ रहा है जिसमे शहर के बीजेपी पार्षदों ने महापौर पर यह इलजाम लगाया है कि पूरे भिलाई शहर में जिस जिस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद हैं वहां के विकास कार्यों पर जबरन रोक लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आज भिलाई नगर निगम के भाजपा पार्षद ने महापौर देवेंद्र यादव के ऑफिस में एक अनोखे अंदाज से प्रदर्शन किया है। उन्होंने जोन 5 के जोन आयुक्त पाठक को गुलाब फूल भेंट करतें हुए भिलाई सेक्टर 4 के रुके विकास कार्यों को याद दिलाया है। और आगे यह भी कहा है कि इस गांधी गिरी को लोग गांधी परिवार के अन्य सदस्यों से ना जोड़ें, हम महात्मा गांधी जी की बात कर रहे है।
इसी कड़ी में आज वार्ड 52 के पार्षद रिंकू साहू ने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बात शहरवासियों के बीच रखी है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के शासनकाल में ऐसा कभी नही हुआ है कि किसी वार्ड का काम वहां के पार्षद के दल को देखकर रोक दिया गया हो। लेकिन पिछले करीब 2 साल से विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने केवल एक वार्ड को चुना है और वहां लोकार्पण कार्य किया गया है।
वहीं पार्षद रिंकू साहू ने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के लोग नगर निगम के टेंडर लेकर वह भी काम कर रहे है। आगे वीडियो में उन्होंने महापौर पर और भी कई आरोप लगाएं है और कई सवाल भी पूछे है।
अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी और विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव द्वारा इस संदर्भ में क्या बयान आता है।
Add Comment