बलरामपुर, पवन कश्यप: विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बलरामपुर में 28 विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का संचालन विद्यालय के संस्था प्रमुखों के द्वारा किया जा रहा था।
किन्तु लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 2020-21 में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का संचालन महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा कराया जाना है।
इच्छुक पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम संचालन हेतु निर्धारित प्रपत्र में 29 अगस्त 2020 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर में सम्पर्क करें।
Add Comment