क्राइमदेश -विदेश

पारिवारिक कलह, पत्नि सहित दो मासूमों पर हमला, डेढ़ साल के सन्नी की मौत

आरा। भोजपुर जिले के सिन्हा गांव में पति ने पत्नि और दो बेटों पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घटना में चार वर्षीय अंशु की मौत हो गई है वहीं आरोपी की पत्नि और छोटे बेटे घायल हो गए है। घटना परिवारिक कलह की वजह से होने की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, कुणाल सिंह की पत्नि ज्योति देवी, डेढ़ वर्षीय बेटा सन्नी क और चार साल का बेटा अंशु घर में सोये थे। रात में पति-पत्नि के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद कुणाल ने पत्नि और दोनों बच्चों के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में बड़े बेटे अंशु के गर्दन में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। वही पत्नि और छोटा बेटा सन्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Back to top button
close