रायपुर लोकसभा सीट के BSP प्रत्याशी खिलेश्वर साहू कांग्रेस में शामिल…करेंगे प्रमोद दुबे का प्रचार…

रायपुर। बहुजन समाज पार्टी से रायपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी खिलेश्वर साहू कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। श्री साहू कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के समर्थन में चुनाव मैदान से हट गए हैं और अब वे प्रमोद दुबे का प्रचार करेंगे।
खिलेश्वर साहू कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस में शामिल हुए। खिलेश्वर साहू का अभनपुर के साहू बाहुल इलाके में गहरी पैठ है। श्री साहू बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय नेताओं में से एक है। श्री साहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है, इस लिहाज से अब वे प्रमोद दुबे का समर्थन करते हुए बैठ जाएंगे।
इधर बसपा-जोगी कांग्रेस गठबंधन को पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। जोगी कांग्रेस में पहले से ही फूट पड़ चुकी थी। दल के कई नेता और पदाधिकारी पहले ही पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं।
संभवत: यही बात रही होगी कि बसपा ने नब्ज पकडऩे के बाद प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, लेकिन प्रत्याशी चयन के पूर्व जोगी कांग्रेस से कोई सलाह तक नहीं लिया। अब बसपा को झटका लगा है, जब उसके सबसे सक्रिय नेता ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
यह भी देखें :
प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा दिया…गुंडों को तरजीह मिलने का लगाया आरोप…