छत्तीसगढ़सियासत

डॉ. रमन सिंह राजा मगर घोटालों के, भूपेश बघेल ने कहा भाजपा को फर्जीवाड़ा प्रकोष्ठ बनाना चाहिए

ट्वीटर में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखी बातें

रायपुर। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने ट्वीट करके छत्तीसगढ़ सरकार मुखिया रमन सिंह को फर्जीवाड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। भूपेश बघेल ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को दिए जाने वाले अनुदान में 300 करोड़ के घोटाले की बात सामने आई है वहीं किसानों की फर्जी लिस्ट बनाकर कृषि उपकरण बांटने का भी आरोप सरकार पर लगा है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार में एक और बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि कायदे से अब भाजपा को एक फर्जीवाड़ा प्रकोष्ठ भी गठित कर देना चाहिए, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन सिंह जी हों, क्योंकि उन्हें फर्जीवाड़े में महारत जो हासिल है।

पहले ट्वीट के बाद भूपेश ने फिर सरकार को घेरते हुए इस बार रमन के गोठ को निशाने पर लिया है और लिखा कि रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आयेगा। ऐसा होगा प्रदेश का राजा चारों ओर भ्रष्टाचार फैलाएगा। किसानों के अनुदान में घोटाला कर प्रजा को मन के गोठ सुनायेगा। उन्होंने साफ तौर सीएम डॉ. रमन सिंह को राजा तो बताया, लेकिन साथ में घोटाला शब्द भी जोड़ दिया है। उन्होंने कहा है राजा घोटाले पर घोटाल करेगा और मन के गोठ सुनाएगा। मन शब्द का इस्तेमाल करके उन्होंने दिल्ली को भी टारगेट में लिया है।

 

Back to top button
close