Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

देश का सबसे स्वच्छ राज्य बना छत्तीसगढ़… 10 लाख की जनसंख्या वाले शहर में अम्बिकापुर सबसे साफ… वहीं पाटन भी अपनी श्रेणी में अव्वल…

दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के नतीजों का ऐलान किया जा रहा है। देशभर में छत्तीसगढ़ को सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है। सर्वे में पाटन 25 हजार की जनसंख्या में सबसे स्वच्छ पाया गया है।

वहीं 25 से 50 हजार की जनसंख्या में जशपुर सबसे स्वच्छ है। तो 50 हजार से 1 लाख की जनसंख्या में धमतरी सबसे स्वच्छ पाया गया है। 1 से 10 लाख की जनसंख्या में अंबिकापुर सबसे स्वच्छ शहर है।



वहीं इंदौर चौथी बार फिर नंबर-1 बना है। देश का सबसे साफ शहर इंदौर को घोषित किया गया है। हरदीप पुरी ने CM शिवराज को इसके लिए बधाई दी है।

साफ शहरों में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत शहर शामिल है। नवी मुंबई को तीसरी रैंक मिली है। वहीं देश में छत्तीसगढ़ सबसे साफ राज्य घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी शहर ODF घोषित किया गया है।

Back to top button