खेलकूदछत्तीसगढ़स्लाइडर

राष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी प्रांजल सिंह ने अंडर 30 वर्ष के आयु वर्ग में पुमसे 8 व 9 का बेहतर प्रदर्शन कर ब्रांज मेडल किया अर्जित… जिले का नाम किया रोशन…

बलरामपुर, पवन कश्यप: छत्तीसगढ़ राज्य में ताईक्वांडो संघ द्वारा प्रथम बार ऑनलाइन पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2020 का आयोजन दिनांक 18/7/2020 से 19/7/2020 तक किया गया। इस चैंपियनशिप में जिला मुख्यालय के हायर सेकंडरी स्कूल कालोनी निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र राष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी प्रांजल सिंह ने भी हिस्सा लिया था ।

छत्तीसगढ़ स्टेट ताईक्वांडो संघ के सचिव रामपुरी गोस्वामी ने ऑनलाईन ताईक्वांडो (पुमसे) चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इस प्रतियोगिता के लिये अंतराष्ट्रीय रेफरी पीटर फर्नांडिस(गोवा) व सुरेश परमार (गुजरात) को नेशनल बाड़ी द्वारा नियुक्त किया गया था जिनके द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया जिसमें राष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी प्रांजल सिंह ने अंडर 30 वर्ष के आयु वर्ग में पुमसे 8 व 9 का बेहतर प्रदर्शन कर ब्रांज मेडल अर्जित किया व जिले का नाम रोशन किया है।

इससे पहले प्रांजल राष्ट्रीय स्तर पर 2स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ कई अन्य प्रतियोगिताओ में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके है साथ ही महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर आत्म रक्षा के प्रशिक्षण भी देते रहे है। प्रांजल सिंह के कोच विनय गुप्ता सहित उनके माता पिता व क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Back to top button
close