छत्तीसगढ़सियासत

रमन सिंह-अजीत जोगी…गोलमाल है भई सब गोलमाल है, जाति के मुद्दे पर सिंहदेव का ट्वीटर पर वीडियो

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव अक्सर ट्वीटर पर सरकार को घेरने का प्रयास करते हैं। इस बार उन्होंने नए अंदाज में भाजपा, सरकार के मुखिया रमन सिंह और जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी को निशाने पर लिया। अजीत जोगी के आदिवासी मामले पर सांठगांठ का मामला सामने लाते हुए उन्होंने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें गोलमाल और हेरफेरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने वीडियो के जरिए यह भी बताने का प्रयास किया है कि कैसे भाजपा सरकार पिछले दो चुनावों में अजीत जोगी के साथ हाथ मिलाकर सत्ता पर काबिज हुई है। इस बार अलग चुनाव लड़ रहे अजीत जोगी अब भाजपा के लिए मुसीबत बन गए है, इसलिए सरकार उन्हें जाति वाले मुद्दे पर घेरने का प्रयास कर रही है। यह वीडियो छत्तीसगढ़ की राजनीति में मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए कार्टून के इस्तेमाल का नया प्रयोग है। सिंहदेव में कार्टून वाले वीडियो में गोलमाल और हेरफरी जैसी मशहूर फिल्म के जरिए सीधे-सीधे रमन और अजीत जोगी पर टारगेट किया है।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=Rf5Qt9b4oAY]

https://platform.twitter.com/widgets.js

Back to top button
close