Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: इस जिले में 7 दिनों तक रहेगा टोटल लॉकडाउन… कलेक्टर ने दिए कड़ाई से पालन के निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ आज से अनलॉक हो चुका है। लेकिन पत्थलगांव, दंतेवाड़ा और सूरजपुर के लिए कलेक्टर ने नई गाइडलाइन जारी किया है। पत्थलगांव में 7 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

सुबह 6 से 10 बजे तक दूध, सब्जी में छूट मिलेगी। कलेक्टर ने नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। कोरोना केस बढ़ने के बाद ये निर्णय लिया गया है।



दंतेवाड़ा ज़िले में लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी की गई है। यहां सुबह 9 से शाम 7 बजे तक दुकानें खुलेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य किया गया है।

वहीं सूरजपुर जिले में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेंगी। दूध पनीर की दुकानें दो पाली में खुल सकेंगी। पान और सैलून की दुकान खोलने पर पाबंदी रहेगी। शनिवार को टोटल लॉकडाउन रखा जाएगा। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी किए हैं।

Back to top button
close