बलरामपुर, पवन कश्यप– सैकड़ो वर्ष लम्बे संघर्ष के बाद पांच अगस्त को शुभ मुहूर्त में देश के यसस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने से पूरे देश भर में जश्न का माहौल है।
इस ऐतिहासिक क्षण के अवसर पर रामानुजगंज राम मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही 6 दिसम्बर 1992 में अयोध्या गए कार सेवकों को भगवा पगड़ी एवम श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किय।
इस कार्यक्रम को लेकर देश के साथ विदेश में भी असीम उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में आज रामानुजगंज कन्हर नदी के तट पर बसे राम मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में दीप उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जिसमें पार्टी पदाधिकारियों से लेकर सगे संबंधी एवं नगर के महिला एवं पुरुष शामिल हुए। रामलला के स्वागत में सर्वप्रथम भजन हरि कीर्तन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया घंटो भजन के बाद निर्धारित समय पर दीप प्रज्वलित करते हुए महा आरती की गई तत्पश्चात मोतीचूर के लड्डू एवं फल प्रसाद का वितरण किया गया।
कार सेवकों को किया गया सम्मानित- इस अवसर 6 दिसंबर 1992 को आयोध्या जाने वाले कार सेवक भाजपा जिला महामंत्री अनूप तिवारी जी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण केशरी जी, अधिवक्ता विमलेश सिन्हा जी एवम प्रमोद केशरी जी को भगवा पगड़ी, श्रीफल देकर एवम भगवान राम की छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया।
सभी कार सेवकों ने 1992 में अपने साथ बीती घटनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल अदिवक्ता जय प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ प्रसाद शैलू गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदा सिंह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा गुप्ता दयाशंकर दुबे अशोक केसरी डॉ बिधान राय जगदंबा प्रसाद गुप्ता मोहन गुप्ता रंजीत गुप्ता बच्चा गुप्ता श्रवण गुप्ता अश्वनी गुप्ता रामेश्वर गुप्ता मोहन गुप्ता,ओम प्रकाश जयसवाल, प्रमोद कश्यप अंकित गुप्ता संजय केसरी पृथ्वीलाल केसरी विकास कुमार केसरी लल्लू केसरी अशोक गुप्ता शंभू गुप्ता विजय तिवारी अनिल गुप्ता विकास दुबे सुनील केसरी अजय यादव मंटू केसरी दयाल विश्वास अनुज यादव शिवपद सीकदार संध्या मिस्त्री सुमन गुप्ता सीमा रवि रीता गुप्ता रूप कला गुप्ता उर्मिला गुप्ता सुनीता गुप्ता रीना गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
माइक संचालन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया वही आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता के द्वारा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक दिन है मेरा मानना है कि राम मंदिर सशक्त,संपन्न और सौहार्दपूर्ण राज्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा जहां पर सभी को न्याय मिलेगा और कोई अलग-थलग नहीं होगा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि दीप उत्सव कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करती हूं कि इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए आप सबों ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमारे बीच उपस्थित हुए।
Add Comment