छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: DRG बचाव टीम के जवान के हाथ में आया अपनी ही मां का शव…

दंतेवाड़ा: जिला के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम तेलम-टेटम के पास भीषण सडक़ हादसे की जानकारी मिलने पर डीआरजी की टीम जब घटना स्थल पर पहुंची, तो उसमें जवान वसु भी शामिल था। वह ट्रैक्टर में फंसी एक महिला के शव को निकाल रहा था, महिला का चेहरा कीचड़ से सना हुआ था।

जब उसने महिला के चेहरे से कीचड़ को हटाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि जो शव उसके हाथ में था वह उसकी मां का शव था। यह देखकर जवान हक्का बक्का रह गया, वह फूट-फूटकर रोने लगा, उसे कुछ सूझ नहीं रहा था कि वह क्या करे।

जिस मां से सुबह मिलकर वह निकला था, उसकी लाश उसे दोपहर में मिल जाएगी वह अपनी मां का मरा हुआ मुंह देखेगा ऐसा उसने कभी सोचा नहीं था। उसकी मां भी उसी ट्रैक्टर में सवार होकर विश्व आदिवासी दिवस मनाने जा रही थी। डीआरजी के जवान वसु को धैर्य दिलाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा जवान के पास पहुंची और उसे धैर्य दिलाया।

Back to top button
close