Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: LOCKDOWN से शासकीय कार्य बुरी तरह से बाधित… आम नागरिक भी बेहाल…

रायपुुर। कोराना संक्रमण के मद्देनजर मंत्रालय और संचालनालय को बंद कर दिए जाने के बाद से ही शासकीय कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इधर लॉकडाउन 06 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद परिस्थितियों के विश्लेषण के बाद लॉकडाउन आगे बढ़ाने अथवा ात्म किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

राज्य में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यसरकार ने इस पर लगाम कसने के लिए फिर से लॉकडाउन लगाने की बात कही थी। लेकिन इसमें संशोधन करते हुए यह तय किया गया था कि जिन जिलों में संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है, वहां लॉकडाउन लगाया जाए, जिससे अन्य जिलों के नागरिक परेशान न हो। मंत्रिमंडल की संपन्न हुई बैठक में लॉकडाउन लगाने अथवा छूट देने का अधिकार सीधे जिला प्रशासन को दे दिया गया था।



इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद लॉकडाउन का ऐलान किया था। राजधानी रायपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ही जिला प्रशासन ने रायपुर में पहले 22 जुलाई से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में न आने के बाद इसे बढ़ाते हुए अब 06 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

इस बीच ईद व रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए इसमें आंशिक छूट देकर केवल सुबह 6 से 10 बजे तक दुकानें खुली रखने की अनुमति दी गई थी। वहीं जिले के अंदर व शहर में संचालित होने वाले सभी शासकीय, निजी कार्यालयों को भी बंद करा दिया गया है।



इसी तरह मंत्रालय व संचालनालय में भी टोटल लॉकडाउन के चलते शासकीय कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। इसके पहले केन्द्र से जारी लॉकडाउन के चलते शासकीय कामकाज महीनों पीछे चल रहा है। इससे जहां शासकीय कर्मचारियों व अधिकारियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं तो वहीं आम नागरिकों का काम भी अटक गया है।

Back to top button