छत्तीसगढ़स्लाइडर

बलरामपुर: नगर के प्रतिष्ठित महिलाओं ने मनाई सावन उत्सव…

बलरामपुर, पवन कश्यप: रामानुजगंज के प्रतिष्टित महिलाओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता के नेतृव में स्थानीय वन वाटिका में सावन उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान रामानुजगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने कहा कि सावन उत्सव का महिलाओं के जीवन मे काफी महत्व है।

महिलाएं हर्षोल्लास के साथ इस उत्सव का आनंद लेतीं हैं। इस अवसर पर महिलाएं हरे रंग के वस्त्र में अति सुंदर सुषोभित हो रहीं थी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने सावन गीत, कीर्तन-भजन जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। सांकेतिक रूप से सभी महिलाओं ने झूला भी झूले तथा स्वल्पाहार भी किया।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या मिस्त्री, महामंत्री सुमन गुप्ता, जिला कार्य समति सदस्य सावित्री ठाकुर, वार्ड क्रमांक 14 के युवा पार्षद राजेश सिनी, नीरा ठाकुर रीता गुप्ता शकुंतला ठाकुर तेतरी ठाकुर रीना गुप्ता सुनीता गुप्ता उर्मिला गुप्ता रीता गुप्ता बेबी गुप्ता रूप कला देवी नेहा गुप्ता सीमा गुप्ता सहित नगर के अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Back to top button