जगदलपुर: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 के कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। इसके लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल की अध्यक्षता में आज 28 जुलाई को कलेक्टर जगदलपुर के आस्था कक्ष में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को गोठान को मत्स्य पालन के व्यवसाय से जोड़ने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री इंद्रजीत चंद्रवाल, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग श्री शेख, उप संचालक मत्स्य श्री राणा, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन श्री भण्डारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री बंसल ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों से गोठान में मछली पालन की संभावनाओं की जानकारी ली।
उन्होंने ग्रामीणों की आय में वृद्धि हेतु गोठानो को इस कार्य से जोड़ने को कहा। कलेक्टर ने स्थानीय मछली उत्पादन को बढ़ावा देने को कहा। मत्स्यपालन विभाग के उप संचालक श्री राणा ने बताया कि राज्य में वर्ष 2020-21 से नीलक्रांति के स्थान पर भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का क्रियान्वयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत तालाब व नर्सरी बनाए जाएंगे। हितग्राहियों को मोटर सायकल के साथ आईस बॉक्स भी दी जाएगी।
Add Comment