संघ के सदस्य मिले गृहमंत्री से सौंपी लेटर की कापी
रायपुर। शिक्षाकर्मियों को संविलियन के मामले में अब माओवादियों की भूमिका भी नजर आ रही है। नक्सलियों ने शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे सहित 10 भाजपा नेताओं के नाम लिखे जो उनके निशाने पर है। पत्र में हड़ताल, संविलियन की मां तथा झीरम कांड का उल्लेख किया गया है। पत्र मिलने के बाद संघ के वीरेन्द्र दुबे ने अपने साथियों के साथ गृहमंत्री रामसेवक पैकरा से मुलाकात कर मामले के संबंध में जानकारी दी है। लेटर में मुख्यमंत्री सहित 10 भाजपा नेताओं के नाम का भी उल्लेख किया गया है। प्रातांध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे ने कहा कि यह पत्र मुझे शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल पाटन में प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह पत्र किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। उन्होंने ने कहा कि इस पत्र का गंभीरता ने लेना भी उचित नहीं है, इसलिए हमने पुलिस के अलाधिकारियों को सूचित किया है। कि कृपया इस संबंध में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई प्रारंभ करें।
Add Comment