महासमुंद। अनलॉक के बाद सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है। इसके साथ ही सड़क हादसे का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा हैं। इन एक महीने में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए है। जो अन्य महीनों की अपेक्षा ज्यादा है। इसका कारण दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल अधिक होना है। कोरोना के कारण बसें भी नहीं चल रही है, वहीं लोग संक्रमण के डर से स्वयं की सुविधा से आवाजाही कर रहे हैं। इसके साथ ही हेलमेट पहनना भी भूल गए हैं। इनमें से जितनी भी मौते हुई है वह सिर में चोंट लगने के कारण बताया जा रहा है।
यातयात विभाग से मिले आकड़े पर यदि नजर डाले तो जून महीने में 32 सड़क हादसे हुए है। ये हादसे राष्ट्रीय राजमार्ग 53, 353 व अन्य रूटों में हुए है। इसमें करीब 22 लोग की मौत हो गई है। वहीं 29लोग घायल हुए है। हादसों का कारण वाहनों की तेज गति है। सड़कों में दो पहिया सहित भारी वाहन भारी तेज गति से चल रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने के कारण चालक यातायात नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान हुई थी 22 मौत
लॉकडाउन के दौरान भी 42 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं। इनमें 22 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। लॉकडाउन में वाहनों की संया सड़कों पर कम थी। सड़क खाली होने के कारण वाहनों रतार तेज थी। जिसकी वजह से अधिक हादसे हुए हैं। इन हादसों में मजदूर भी शामिल है, जो वाहनों अपने गांव पैदल वापस लौट रहे थे। अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जिले में ऐसे 4 मजदूरों की मौत व 10 से 15 मजदूर घायल हुए हैं।
नई कार लेकर जा रहे ट्रेलर ने खड़े हाइवा को मारा ठोकर
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम साल्हेतराई बसना के पास मारूति कंपनी की नई कार लेकर रायगढ़ की ओर जा रहे ट्रेलर ने सड़क पर अघोषित पार्किंग पर खड़े हाइवा को ठोकर मार दिया। जिससे हाइवा के चालक को चोट आई है। वहीं ट्रेलर वाहन को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है हाइवा का चालक अवैध रूप से रेती का परिवहन कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह सड़क पर हाइवा को खड़ा कर दिया था। जिससे हाइवा डिवायडर पर चढ़ गया।
Add Comment