Breaking Newsछत्तीसगढ़

BREAKING: टाटीबंध में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचला…मौके पर ही मौत…

रायपुर। टाटीबंध चौक में कुछ देर पहले एक वाहन ने स्कूटी सवार महिला को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।  बताया गया कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला सड़क पर गिर गई। वाहन का पहिया महिला के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे की शिकार महिला के संबंध में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस महिला के नाम और पते के संबंध में जानकारी जुटा रही है।





WP-GROUP

यह भी देखें : 

बीमार बेटी को अस्पताल ले जा रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर…पति की मौके पर ही मौत…

Back to top button
close