दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 23 जुलाई से 29 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन लागू किया जाएगा। इसकी जानकारी दुर्ग जिले के ट्विटर एकाउंट से दी गयी है। जारी आदेश के अनुसार जिले के नगरीय इलाकों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लागू होगा।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर कल ही राज्य सरकार ने जिले की स्थिति के अनुसार समीक्षा करके लॉकडाउन लागू करने का अधिकार कलेक्टर को दिए हैं जिसके बाद से लॉकडाउन के लिए आदेश आने लगे हैं। 22 की रात 12 बजे से जिले में लॉक डाउन लागू होगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए निर्णय लिया गया है।
Add Comment