राजस्थान के बहुचर्चित राजसमंद लाइव मर्डर केस के आरोपी शंभूनाथ रैगर ने जोधपुर सेंट्रल जेल से अपना एक वीडियो जारी कर खुद की जान को खतरा बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शंभूनाथ ने जेल में बंद पश्चिम बगाल के एक कैदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उसे मारना चाहता है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने शंभूनाथ के बैरक की तलाशी की, लेकिन वहां उन्हें कोई मोबाइल नहीं मिला। इस बीच उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उसने जोधपुर सेंट्रल जेल से दो वीडियो सोशल मिडिया पर अपलोड किए हैं। शंभूनाथ का पहला वीडियो दो मिनट 25 सेकंड का है, जबकि दूसरा वीडियो 6 मिनट 19 सेकंड का है। इस वीडियो में शंभूनाथ ने आरोप लगाया है कि जेल प्रसासन ने उसके सबसे सुरक्षित जगह रखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वासुदेव ब्राह्मण नाम का कैदी उसके पास आया और उससे दोस्ती बढ़ाने लगा, तो इस पर उसे शक हुआ। शंभूनाथ ने आरोप लगाया की वासुदेव नाम का यह कैदी पश्चिम बंगाल का है और फर्जी नाम पते से जेल में बंद है और उसे जान से मारना चाहता है। शंभूनाथ ने वीडियो में कहा की वह मरने से नहीं डरता, लेकिन जिहाद देश के लिए खतरा है। पश्चिम बंगाल सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। देश में कई जिहादी फर्जी नाम पते से रह रहे है। उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश द्वारा देश में दंगे फैलाने का आरोप लगाया है। उसने कहा की जिहादियों ने हिन्दू बेटियों पर जिहादी टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसने बंगाली मजदूर की हत्या की थी और इसका उसे कोई अफसोस नहीं। जेल से वीडियो वायरल होने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=J2QdMC_xtco]
Add Comment