
रायपुर। किसान, आदिवासी सहित करीब सात मांगों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने राजधानी के कलेक्टोरेट का घेराव किया। जिसमें बड़ी सख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। चुनाव के पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए कांग्रेस ने 19 फरवरी का दिन पूरे राज्य में इस तरह सभी स्थानों पर कलेक्टोरेट का घेराव करने की योजना बनाई थी। सोमवार को प्रदेशभर के सभी कलेक्टोरेट का घेराव किया गया।
राजधानी में हुए घेराव धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास उपाध्यक्ष के साथ कांग्रेसी मौजूद थे। कांग्रेसियों को काफिला दोपहर को करीब दो बजे कांग्रेस भवन से निकला और कोतवाली से छोटापारा, सालेम स्कूल के सामने से होता कलेक्टोरेट चौक पहुँचा था। घेराव के मद्देनजर प्रशासन ने पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। कलेक्टोरेट जाने वाले रास्ते को बैरीकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया था। जब मुख्य गेट पर कांग्रेसी पहुँचे तो उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान के बीच झूमा-झटकी भी हुई।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=YkHZ0Q4y0fs]