Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

जीवित पाए जाने के बाद श्मशान से अस्पताल लाई गई महिला की मौत… चिता पर लिटाए जाने के बाद भी चल रही थी पल्स…

रायपुर। जीवित पाए जाने के बाद श्मशान से मेकाहारा अस्पताल लाई गई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है, जीवित महिला को मृत बतार डॉक्टर ने मेकाहारा से श्मशान भेज दिया गया था, यह महिला श्मशान में चिता पर लिटाने पर जीवित मिली थी। श्मशान में डाक्टर ने जांच कर जीवित बताया था, दोबारा अस्पताल लाए जाने के बाद अब मृत घोषित कर दी गई।

दरअसल, अस्पताल में बुजुर्ग महिला के भांजी को डॉक्टरों ने डेथ सर्टिफिकेट थमाने के बाद उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कहा, लेकिन युवती ने अपनी नानी का चे​क किया तो उनका शरीर गर्म था और वे शरीर ठंडा होने का इंतजार करती रही। काफी समय तक जब उनका शरीर ठंडा नहीं हुआ तो वे डॉक्टर से गुहार लगाई, जब महिला के शरीर को चेक किया गया तो उनकी पल्स चल रही थी।

अर्थी से उठाकर वापस अस्पताल महिला को लाया गया। बताया जा रहा है कि महिला राजधानी रायपुर के कुशालपुर की रहने वाली है, जिनकी उम्र 73 वर्ष है। स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

Back to top button
close