बस्तर संभाग से निगम-मंडलों में 6 कांग्रेसियों को मिला स्थान…

जगदलपुर। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने लंबे समय बाद निगम मंडलों की सूची जारी करते हुए बस्तर संभाग से नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड, एमआर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, मिथिलेश स्वर्णकार अध्यक्ष रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, नितिन पोटाई सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग, छबींद्र कर्मा उपाध्यक्ष राज्य औषधी बोर्ड, कल्पना सिंह सदस्य समाज कल्याण बोर्ड बनाया गया है।
बस्तर संभाग से 01 विधायक सहित 06 कांग्रेसियों को स्थान दिया गया है। जिसमें कुछ अपेक्षित बड़े नेताओं को मुयमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विशेष तरजीह देते हुए निगम मंडलों में 06 जगहों पर अवसर दिए जाने को बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों को ध्यान में रखते हुए अवसर दिये जाने की बात कही जा रही है। मुयमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न आयोग, निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सदस्यों को बधाई व शुभकामनाए दिया है।