ट्वीटर पर पोस्टर जारी किया सरकार पर हमला
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने बस्तर में हुई नक्सली वारदातों पर ट्वीटर के जरिए अपनी व्यथा व्यक्त की है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट जरिए लिखा है कि इस तरह के मामलों में सरकार पूरी तरह विफल है। श्री सिंहदेव ने पोस्टर भी ट्वीटर पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे खुद परिवर्तन यात्रा के समय नक्सली हमले के भुक्तभोगी है। इस यात्रा क दौरान खुफिया तंत्र की नाकामी के चलते कांग्रेस ने प्रदेश में अपना शीर्ष नेतृत्व खोया दिया था। श्री सिंहदेव ने कहा कि वे अपनों को खोने का दर्द जानते हैं। सुकमा में जो कुछ हुआ है उसे टाला जा सकता है, लेकिन सरकार नक्सलियों के मामले में पुरी तरह विफल नजर आ रही है। उल्लेखनीय है कि रविवार को हुए नक्सली हमलेे में मुंशी की मौत हो गई है वहीं दो जवान शहीद हो गए थे। चार अन्य को नक्सलियों ने बंधक बना लिया है।
Add Comment