छत्तीसगढ़स्लाइडर

नामांकन भरने जा रहे कांग्रेसियों की गाड़ी पलटी, 5 कार्यकर्ता घायल…

बिलासपुर। मरवाही कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह राज के साथ बिलासपुर नामांकन भरने जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी मार्शल कार अनियंत्रित होकर दार सागर केंदा मार्ग पर एक पेड़ से टकराकर पलट गई।

हादसे में पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्रथम उपचार उपरांत डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया है।



बताया गया कि कल मरवाही से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह राज के साथ काफी संख्या में लोग नामांकन भरने बिलासपुर जा रहे थे। केंदा और दार सागर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि मार्शल कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई। इस दुर्घटना में प्रताप सिंह मरवाही निवासी, कुंवर सिंह लोहारी, जमुना प्रसाद चना डोंगरी, हरीश चना डोंगरी, मनीराम चना डोंगरी के कार्यकर्ता घायल हो गए।

जिन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में पहुंचकर सभी को भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्रथम उपचार उपरांत उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया। फिलहाल इस मामले में रतनपुर थाना और बेलगहना चौकी में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं होना बताया जा रहा है।

यह भी देखें : 3 लोगो की मौत दर्जनों बच्चे घायल…भाजपा रमन सरकार का विकास मॉडल बना जिम्मेदार, -घनश्याम तिवारी 

Back to top button
close