नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट ने पेश की रिपोर्ट
नई दिल्ली। देश के 21 बड़े राज्यों में से 17 राज्यों में लिंगानुपात का आंकड़ा असंतुलित हो गया है। नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सबसे ज्यादा गिरावट गुजरात में हुई है। यहां 53 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में स्थिति अच्छी नहीं है पहले के मुकाबले राज्य में 12 अंकों की गिरावट आई है, जबकि प्रदेश में बेटी बचाओं अभियान को खासा तवज्जों मिल रहा है।
नीति आयोग ने गिरते लिंगानुपात पर भी चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक 17 राज्यों में लिंग अनुपात 10 अंक गिरा है। केवल गुजरात में ही एक हजार पुरुषों की तुलना में 8 सौ 54 महिलाएं हैं, जबकि पहले महिलाओं की संख्या 9 सौ सात थी। 2012 से 2014 तक यहां रिकॉर्ड 53 अंकों की गिरावट हुई। हेल्थी स्टेट्स, प्रोग्रेसिव इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अलावा हरियाणा में भी लिंगानुपात में भारी गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा में 35, राजस्थान में 32, उत्तराखंड में 27, महाराष्ट्र में 18, हिमाचल प्रदेश में 14, छत्तीसगढ़ में 12 और कर्नाटक में 11 अंकों की गिरावट हुई। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को लड़कियों के महत्व को समझना होगा और जागरूक करना पड़ेगा, तभी लिंगानुपात में सुधार आ पायेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों को पंजाब से सीख लेना चाहिए जहां लिंगानुपात में 19 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं यूपी में 10 और बिहार में 9 अंकों की बढ़ोतरी हुई।
Add Comment