देश -विदेशव्यापार
पेट्रोल-डीजल 2 रुपए सस्ता

नई दिल्ली. मोदी सरकार का आखिरी बजट गुरुवार को पेश किया गया। पूरे देश की नजर वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट भाषण पर थी। भाषण के दौरान जेटली ने एक के बाद कई घोषणाएं की। बजट में इस बार सबसे बड़ी राहत के तौर पर पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए सस्ते किए गए हैं। सरकार ने इनपर एक्साइज ड्यूटी में कमी की है। घटे हुए दाम आज रात से लागू होंगे। वहीं सरकार ने कई ऐसी घोषणाएं की जिनमें कई वस्तुए और सेवा सस्ती हुई हैं तो वहीं कई चीजें महंगी हुई है। केंद्र सरकार के इस बजट से बच्चों के खिलौने, स्मार्टफोन खरीदना हुआ महंगा, टीवी, फुटवियर, इंपोर्टड फर्नीचर, इलेक्ट्रॉ़निक्स, फूट प्रोसेसिंग और परफ्यूम महंगा हुआ है।